Flipkart Se Order Kaise Kiya Jata Hai 2024 | Flipkart से ऑर्डर करना सीखें

Flipkart Se Order Kaise Kiya Jata Hai

Flipkart se Order Kaise Kiya jata hai: पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार में ऑनलाइन सामानों की खरीद बिक्री अधिक होने से ई-कॉमर्स कंपनियों का चलन बहुत अधिक बढ़ गया है। आजकल अधिकतर व्यक्ति ई-कॉमर्स कंपनियों से समान आर्डर करते हैं क्योंकि उन्हें काफी भारी डिस्काउंट मिलता है।

यदि आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं परंतु इससे संबंधित जानकारी के अभाव में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से भारत की सबसे भरोसेमंद और सफल ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के माध्यम से घर बैठे 2 मिनट में मोबाइल से ऑनलाइन शॉपिंग करने का तरीका समझाएंगे।

दोस्तों आज ऑनलाइन शॉपिंग करने का ट्रेंड भारत में तेजी से बढ़ रहा है। खरीदारों को नया प्लेटफार्म तो मिल ही रहा है साथ ही देश के छोटे-बड़े सेलर्स को भी अपने प्रोडक्ट्स को बेचने का नया प्लेटफार्म मिल गया है।

वैसे तो आपको बहुत सारे ऑनलाइन शॉपिंग के लिए वेबसाइट मिल जाते हैं लेकिन लगभग वेबसाइट अच्छा समान दिखाकर दूसरा सामान भेज देते हैं। लेकिन दोस्तों हम आज आपको भारत के सबसे भरोसेमंद और 100 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा यूज किए जाने वाले वेबसाइट Flipkart के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग करना बताएंगे।

यहां आपको छोटी से लेकर बड़ी चीज जैसे- नमक से लेकर कपड़े, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, एसी, फर्नीचर इत्यादि सभी सामान आसानी से होम डिलीवरी के साथ मिल जाता है व जिससे आपको अलग-अलग दुकानों पर भटकना नहीं पड़ता है।

Flipkart Se Order Kaise Kiya Jata Hai – फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कैसे किया जाता है?

फ्लिपकार्ट (Flipkart) से शॉपिंग करना बहुत ही सरल और आसान है। आप घर बैठे ही अपना मनचाहा समान ऑर्डर कर सकते हैं इसके लिए आपको मॉल जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। जिससे आपके मूल्यवान समय की भी बचत होती है साथ ही आपको बढ़िया क्वालिटी के प्रोडक्ट्स,अपने मनपसंद प्राइस के अनुसार तथा सभी प्रोडक्ट्स एक ही जगह मिल जाता है जिससे आपको अलग-अलग चीजों के लिए अलग-अलग दुकानों पर नहीं भटकना पड़ता है।

फ्लिपकार्ट में समय-समय पर फेस्टिवल सेल का आयोजन भी होता है जिसमें आपकों बहुत अधिक डिस्काउंट मिलता है। तथा आपकों Cash On Delivery का ऑप्शन भी मिलता है जिससे आप समान घर पर आने के पश्चात उसका पेमेंट कर सकते हैं।

इसे भी जानिए - Amazon पर Shopping कैसे करें?

इसके अलावा यदि आप कोई सामान ऑर्डर करते हैं और आपको पसंद नहीं आता है या खराब प्रोडक्ट आता है तो उसे आप 7 दिन के अंदर वापस करके रिफंड भी प्राप्त कर सकते हैं, जो किसी सोने पर सुहागा से कम नहीं है।

आज हमारे बीच कई ऐसी ऑनलाइन कंपनियां मौजूद है जो रिफंड सेवा नही देती है। ऐसे में ग्राहकों को तब अधिक नुकसान उठाना पर जाता है जब वे कोई महंगी समान मंगाए हो और उसमे कोई टूट-फूट निकल आती है।

क्युकी समान डिलीवर करते समय उसे कई जो से होते हुए लाना होता है जिससे कभी कभी उसमे क्रैक या टूट-फूट हो जाती है। और नो रिफंड के वजह से वो उस समान को वापस भी नही कर पाते है। लेकिन वही हम फ्लिपकार्ट की बात करे तो यह आपको 7 दिन का रिफंडेबल सेवा मिल जाती है।

इस लेख में हम आपको Screenshot के माध्यम से आपको Step by Step Flipkart से ऑर्डर करना बताएंगे। तो आइए जानते है की Flipkart Se Order Kaise Kiya Jata Hai. 

STEP-1. सबसे पहले फ्लिपकार्ट एप्लीकेशन को ओपन करे और सर्च बॉक्स में अपने प्रोडक्ट का नाम लिखकर सर्च करे। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-2. अब उस प्रोडक्ट पर क्लिक करके सेलेक्ट करे जिसे आप ऑर्डर करना चाहते है। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-3. प्रोडक्ट को सेलेक्ट करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहा आपको उस प्रोडक्ट तथा डिलीवरी की पूरी जानकारी मिल जाएंगे। साथ ही नीचे आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। पहला ADD TO CART का और दूसरा BUY NOW का। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

  1. यदि आप अलग-अलग एक से ज्यादा प्रोडक्ट एक साथ ऑर्डर करना चाहते हैं तो ADD TO CART के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2. यदि आप एक ही प्रोडक्ट ऑर्डर करना चाहते है तो BUY NOW के ऑप्शन पर क्लिक करें।

मान लो आपको एक ही प्रोडक्ट ऑर्डर करना है और आपने BUY NOW के ऑप्शन पर क्लिक किया है।

STEP-4. अब BUY NOW पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना एड्रेस डालकर CONTINUE पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

यदि आप अपना डिलीवरी एड्रेस चेंज करना चाहते हो तो Change के ऑप्शन पर क्लिक करके नया डिलीवरी ऐड्रेस डाल सकते हैं।

STEP-5. CONTINUE पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपसे पेमेंट करने के लिए कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। जैसे UPI, NETBANKING, DEBIT CARD,CASH ON DELIVERY इत्यादि। तो अब आप यहा अपने हिसाब से पेमेंट ऑप्शन सेलेक्ट करके CONTINUE के ऑप्शन पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया हैं।

यदि आप समान घर आने पर पैसा देना चाहते है तो CASH ON DELIVERY के ऑप्शन पर क्लिक करना होता हैं।

STEP-6. अब आपका PAYMENT SUCCESS होते ही आपका ऑर्डर Complete हो जायेगा। उसके बाद आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर उस प्रोडक्ट की ट्रैकिंग डिटेल Flipkart द्वारा भेज दी जाएगी। जिसके आप उस प्रोडक्ट की ट्रैकिंग करके यह पता लगा सकेंगे की आपका प्रोडक्ट कहा तक पहुंचा है।

इस प्रकार ऊपर बताए गए स्टेप्स को क्रमानुसार फॉलो करके घर बैठे बहुत ही आसानी से Flipkart से ऑर्डर कर सकते है। साथ ही यदि आपके प्रोडक्ट में किसी भी प्रकार की कमी निकलती है तो आप उसे सात दिन के अंदर रिटर्न भी कर सकते है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि सभी प्रोडक्ट पर सात दिन की पॉलिसी लागू होती हो।

FAQ

Q : फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है? 

Ans : “सचिन बंसल” और “बिनी बंसल”

Q : फ्लिपकार्ट क्या है?

Ans : Flipkart इंडिया की सबसे बड़ी ई- कॉमर्स कंपनी हैं।

Q : फ्लिपकार्ट की स्थापना किसने की?

Ans : अक्टूबर 2007

Q : फ्लिपकार्ट कहा की कंपनी है?

Ans : Flipkart एक भारतीय कंपनी हैं।

Q : फ्लिपकार्ट का हेडक्वार्टर कहां है?

Ans : बैंगलोर

इसे भी जानिए - ईमेल आईडी कैसे बनाते है?
Sharing Is Caring:

Leave a Comment